इटावा। ग्राम पंचायत बेला के पुरा मंशाराम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पावन स्मृतियों को समर्पित भव्य पार्क के शिलान्यास (भूमि पूजन) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक जिला पंचायत सदस्य दौलत सिंह बघेल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मा० अभिषेक यादव “अंशुल” की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’, विधायक राघवेंद्र गौतम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में जिला महासचिव वीरू भदौरिया, वरिष्ठ नेता लखन सिंह जाटव, प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, अनीता दिवाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती राजपूत, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सुशांत सिंह वर्मा, आशीष राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, आनंद यादव टंटी, अनवर हुसैन, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मनोज यादव बंटी, सत्यभान यादव, फरियाद भारती, राजीव यादव, देवेंद्र यादव, अनिल मिश्रा, नम्रता दोहरे, विजय यादव, देवेंद्र भदौरिया, शिल्पू भदौरिया, रमेश यादव, नवनीत पाल, राजवीर सिंह राजपूत, नरेंद्र पाल, किशन यादव, फरहान शकील, रवि यादव, राजेंद्र निराला, नितिन यादव, रामपाल यादव, रामबाबू यादव, एम.एस. मुस्तकीम, रजत राजपूत, आशीष यादव, जबर सिंह, शेखर राजपूत, शिशुपाल राजपूत सहित अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सपा आदरणीय राजीव यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा जनहित और विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। यह भव्य पार्क न केवल क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी कार्य करेगा।
