लखना:- नगर लखना के प्राचीन शिव मंदिर स्टेट बैंक के पास में SIR (मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान)के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि भुवन प्रकाश गुप्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा औरैया एवं विधानसभा प्रभारी अवधेश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने कायकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने हेतु उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी पदाधिकारिय से बीएल ओ द्वारा बितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र को बोटरों से मिलकर सही ढंग से गाँव गाँव जाकर अपने बूथों के हिसाब से भरवायें। जिससे कि एस आई आर का सही कार्य हो सके। इसमें आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री ममता कुशवाहा, पूर्व जिला मंत्री अर्पित पोरवाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बन्टू चौहान,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रभात महेश्वरी,वरिष्ठ नेता महेश वर्मा जी,मण्डल पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी जी ने की एवं बैठक का संचालन ब्रजेन्द्र चौहान के द्वारा किया गया l

