महाकालेश्वर मंदिर में शिव महापुराण कथा और मंगल मिलन सत्संग का आयोजन आचार्य देवेश शास्त्री ने ययाति चरित्र और पशुपति व्रत की महिमा का किया वर्णन

Share This

श्रावण मास के पावन अवसर पर स्थानीय कटरा सेवाकली स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के अंतर्गत आज सोमवार को कथावाचक आचार्य देवेश अवस्थी शास्त्री ने शिव भक्त ययाति के चरित्र और पशुपति व्रत के विधान पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

उन्होंने बताया कि चैत्र मास की पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र के योग में पशुपति व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत त्रयोदशी से आरंभ होकर पूर्णिमा तक चलता है, जिसमें षोडशोपचार पूजन, रुद्राष्टाध्यायी पाठ, रुद्राभिषेक, गंगाजल से अभिषेक और रात्रि जागरण किया जाता है। अगले दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को व्रत का पारण होता है।

कथा में आचार्य शास्त्री ने शिव भक्त ययाति के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब इंद्र उनके तप से व्याकुल हुए तो उन्होंने ययाति की परीक्षा हेतु कामदेव और रति की पुत्री अश्रुविन्दुमति को भेजा। ययाति पर काम प्रभावी होने लगा और उन्होंने अपने पुत्रों से यौवन मांगा। पुत्र यदु और तुरु ने इंकार किया तो उन्हें शापित किया गया, जबकि पुत्र पुरु ने अपने पिता को यौवन देकर उनका वृद्धत्व स्वयं स्वीकार कर लिया। आचार्य शास्त्री ने कहा कि यदु वंश में ही आगे चलकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, जो सम्पूर्ण ब्रह्मांड के आराध्य बने।

कथा में बताया गया कि ययाति ने अश्रुविन्दुमति के साथ वर्षों तक रमण करने के उपरांत विभिन्न लोकों की यात्रा की।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार दीपचंद त्रिपाठी ‘निर्बल’, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयकिशन तिवारी, जितेन्द्र दुबे, पुजारी संतोष चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। भजन गायक रमन गुप्ता एवं ढोलक वादक टीम ने भक्तिरस में डूबे भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावमय बना दिया।

मंगल मिलन सत्संग आज शाम 6 बजे
संयोजक देवेश शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला साप्ताहिक मंगल मिलन सत्संग इस बार 5 अगस्त को शाम 6 बजे महाकालेश्वर मंदिर परिसर में होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से समय पर पहुंचने और सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी