भाजपा कार्यालय पर आज पार्टी पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ निवर्तमान विस्तारक शिवांग त्रिपाठी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ और अजय धाकरे सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने शिवांग त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मिलकर केक काटा। कार्यालय परिसर में आत्मीय वातावरण में यह आयोजन संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने शिवांग त्रिपाठी के संगठन में किए गए कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बधाइयों के साथ संगठनात्मक ऊर्जा का प्रदर्शन किया।