इटावा:- कांग्रेस पार्टी के ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष राशिद खान के नेतृत्व में जैसा कि आपको विदित है कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है,यह दिन हम सब देशवासियों के लिए बहुत गौरव और अभिमान का दिन होता है।हम सभी इस दिन को कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों की याद में मनाते हैं।
देश के उन महान सपूतों की याद में जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को दुश्मनों से आज़ाद कराया,इसलिए हमारा यह परम कर्तव्य बनता है कि इस दिन को हम अपने वीर शहीदों की याद में उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करें,जिन्होंने कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 जुलाई को “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर कांग्रेसियों ने शहर के नुमाइश पंडाल स्थित शहीद स्मारक पर 11:00 बजे पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कारगिल विजय दिवस पर अपने सेना के बाहुबल को याद करते हुए कहा कि आज पूरा देश अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है, और मैं सभी देश वासियों को कारगिल विजय दिवस की बधाई देता हूँ। शहर अध्यक्ष मो.राशिद खान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हम सभी नागरिकों को गौरव प्रदान करता है।उन्होंने सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित शहर अध्यक्ष राशिद खान प्रदेश कांग्रेस के सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य आलोक यादव करन सिंह राजपूत कृपाराम राजपूत मोहनलाल प्रजापति एन एस यू आई के अध्यक्ष आसिफ ज़ादरान सतीश शाक्य महेंद्र प्रताप सिंह सरला जाटव मालवती अंसार अहमद सक्षम तिवारी प्रेम कांत यादव प्रदीप द्विवेदी आशाराम कठेरिया प्रभू दयाल शाक्य राहिल राईन जावेद खान आदि लोग उपस्थित रहे।