17 शहर उपाध्यक्ष,एक जिला महामंत्री,एक कोषाध्यक्ष व 12 सचिव सहित 31 सदस्यीय कमेटी हुई निर्वाचित
इटावा।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इटावा जनपद प्रभारी सर्वेश सिंह चौहान की उपस्थिति में सैंफई रोड आईटीआई के पास स्थित होटल कृष्णा पैलेस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा शहर इकाई के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया,कमेटी में दिनेश यादव कजरिया को इटावा शहर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया,शहर महासचिव विवेक यादव, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार बनाये गये।
शहर उपाध्यक्ष का दायित्व सर्व श्री उमाकांत दीक्षित,आशीष भदौरिया, मु.दिलशाद पहलवान,योगेश पांडे, मयंक यादव,पिन्टू पाल,धर्मेन्द्र सिंह चौहान,रजत यादवअजय यादव, दीपराज यादव,विकास चौहान, कुलदीप यादव,गौरव यादव,देवेन्द्र यादव,राजेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप यादव,अरुण यादव को सौंपा गया।
शहर सचिव शाहरुख,धर्मेन्द्र यादव, केतन कुमार,संदीप कुमार,विकास यादव,रजत ठाकुर,आशुतोष यादव, सौरभ यादव,अमन यादव,दीपू शर्मा संजीव कुमार,पंकज कुमार को बनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाजपेई,जिला महामंत्री अभय टंडन,जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब,हाजी हन्नान चांद मंसूरी, हाजी अजीम वारसी,उद्योग मंच के अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी,जिला सचिव सै.लकी,मुमताज भाई,धर्मेन्द्र यादव,जावेद इकबाल,भरथना नगर अध्यक्ष राजेश पोरवाल,महिला जिला महामंत्री अंजू यादव,ममता दुबे,मंजू लता द्विवेदी सोनी यादव, सरला तोमर,मीरा तिवारी,तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल,सारिका शर्मा, शकीला बेगम,शिवानी कश्यप, शाहिदा बेगम,राखी कुमारी,सोनी तिवारी व रचना कुमारी आदि मौजूद रहे।