शिक्षित होकर बेटियां दो परिवार को गौरवान्वित करती हैं- प्रदीप यादव (विधायक)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है। चाहे बेटा हो या बेटी, दोनों को शिक्षा का समान अधिकार होना चाहिये। क्योंकि बेटा शिक्षित होकर एक परिवार को ऊँचाईयों पर पहुँचाता है, जबकि बेटियां शिक्षित होकर दो-दो परिवार को गौरवान्वित करती हैं।

उक्त बात कैप्टन विशाल सिंह डिग्री कालेज में शासन द्वारा परास्नातक छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराये गये टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि पूर्व सांसद/विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों से कही। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्रायें टैबलेट का शिक्षण कार्य में सही ढंग से उपयोग करें।

वहीं अतिथि विधायक राघवेन्द्र सिंह गौतम ने उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला टैबलेट आपकी शिक्षा में बहुत अधिक सहायक सिद्ध होगा, किन्तु आप इसका सदैव सकारात्मक उपयोग करें। क्योंकि इसमें सकारात्मक व नकारात्मक दोनों ही चीजें विद्यमान हैं। अगर आप सकारात्मक उपयोग करेंगें, तो निश्चित ही आप निरन्तर सफलता के शिखर को स्पर्श करेगें और नकारात्मकता आपको गलत दिशा की ओर ले जायेगी। इससे पहले अतिथि द्वय ने पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव व विद्यालय प्रबन्धक पुष्पेन्द्र सिंह यादव रिंकू के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा विद्यालय प्रशासन द्वारा आगन्तुक अतिथियों का प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। तदुपरान्त शासन द्वारा एम0ए0 व एम0एस0सी0 के 47 छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराये गये टैबलेट वितरित किये गये। इस दौरान गोपाल यादव, प्रेमचन्द्र गौतम, रीना सिंह, राबिया बानो, सुनील कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, रानू यादव, संजीव यादव, उत्कर्ष दीक्षित, राघवेन्द्र कुमार, नितिन कुमार, बण्टू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...