Saturday, July 5, 2025

नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता का भव्य स्वागत

Share This

नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) का कचौरा रोड, राम राम कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, सुनील चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, रूपेश सिंह भदौरिया, डॉ. जितेंद्र चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा इटावा जिला अध्यक्ष पद पर कर्मठ एवं जुझारू नेता अरुण कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। उनके साथ भाजपा जिला पदाधिकारी रजत चौधरी, शिवकान्त चौधरी, प्रशान्त राव चौबे, जितेंद्र गौर, अमित तिवारी (मानू), प्रीति दुबे, आर्यन दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

भव्य स्वागत समारोह के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पुष्प वर्षा कर अन्नू गुप्ता का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अन्नू गुप्ता ने सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस स्वागत कार्यक्रम में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स