Thursday, January 1, 2026

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

Share This

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी
यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत देश में गाय को माता का दर्जा प्रदान है और उसे देश का हिन्दू समाज बडे़ आदर के साथ पूजता भी है, लेकिन शायद ही ऐसा कोई पशु होगा जिसे विदेशों में समृद्ध और सौभाग्यशाली तथा गुडलक माना जाता हो जितना इटावा जिले की जमुना और चम्बल के बीच की पट्टी चकरनगर और सहसों के बीहड़ों में पाई जाने वाली एक विशेष प्रकार की बकरी को प्राप्त है,  जिसे जमुनापारी कहा जाता है। खास बात यह है कि इस बकरी की प्रजाति किसी अन्य स्थान पर इटावा को छोड़ कर पाई भी नहीं जाती़।

जमुनापारी बकरी लम्बी चौड़ी कद काठी की होती है इसके लम्बे कान होते हैं, जिनकी लम्बाई 25 से 29 सेमी होती है। पीछे पुट्ठों पर बड़े. बड़े बाल होते हैं। सफेद रंग की इस बकरी की पहचान भी बेहद आसान है। नाक रोमन नोज होती है जिसे देख कर जानकार तुरंत ही इसे पहचान लेते हैं।

यह बकरी सुडौल और स्वस्थ भी होती है जो अन्य बकरियों की अपेक्षा सुंदर दिखती हैं। इस जमुनापारी बकरी की प्रजनन उम्र डेढ साल होती है और यह एक वर्ष में एक ही बच्चा देती है।

जमुनापारी बकरी का बजन भी जल्दी बढता है इसकी ऊंचाई लम्बाई भी अन्य बकरियों की अपेक्षा अलग हटकर होती है। खासियत यह है कि यह एक से लेकर पांच लीटर दूध देती है। बात खान पान की करें तो जमुनापारी बकरी को बेर, बबूल, छीकरा, पीपल,अर्द्ध, बटभड़, पाकड़ एंव जंगल जलेबी कुछ ज्यादा ही पसंद है जो बीहड़ में ही पाये जाते हैं।

इस बकरी की एक खास विशेषता यह भी है कि ये चारा आगे के दोनों पैर उठाकर चरती हैं। पहले ये चराई पर निर्भर थी लेकिन अब खूंटे से बंधकर भी अपना पेट भरती है इसके अलावा इन्हे अरहर चना और बाजरा तथा सानी भी इनके पालनहार इन्हें अच्छी मात्रा में दूध मिलने की खातिर खाने को देते हैं। इस बकरी को पालने से हर तरह का लाभ है और इनका दूध भी मानव शरीर के लिए बहुत उपयोगी होंता है। खास बात ये है कि इस बकरी के कमरे में क्षय रोगी (टी.बी.) को लिटाने पर बीमारी को थामने में मदद मिलती है।

विदेशों में जमुनापारी बकरी को कितना सम्मान मिलता उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि उसे गुडलक बकरी का दर्जा तो मिला हुआ ही साथ ही सम्मान के रूप में उनके स्टेचू भी वहां की सरकारों ने लगवाये हैं। इंडोनेशिया इसका उदाहरण है। http://www.etawajaya.com/ बेबसाइट से पता चला है कि जब इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो 1947 में भारत दौरे पर आये यहां आये और यहां इन बकरियों को देखा तो बकरी के कुछ बच्चे अपने साथ ले गये थे।

वहां के किसानों को इसका दूध बेहद पौष्टिक लगा और सौभाग्य और शांति प्रदान करने वाला लगा। वर्ष 1956 में जब इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का विष्फोट हुआ तो इससे करीब एक हजार से ज्यादा लोग अकाल मौत का शिकार हो गये लेकिन बचे वही व्यक्ति जिनके पास जमुनापारी बकरियां थीं। इनकी संख्या 30 थी। तभी से इसे गुडलकबकरी माना जाने लगा । विदेशों में यह बकरी इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों में पाई जाती है।

लेखक – गुलशन कुमार,संपादक इटावा लाइव वर्ष – 2011  

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी