Thursday, December 11, 2025

केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस प्रयागराज द्वारा केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय नेशनल एजूकेशन पालिसी 2020 था।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजे गये रिसोर्स पर्सन लकी चावला प्रधानाचार्य माउण्ट लिटिरा जी स्कूल फर्रूखाबाद व अनुप कुमार अग्रवाल डायरेक्टर पी0एन0 फाउण्डेशन द्वारा अध्यापकों को नयी शिक्षा नीति से जुड़े पहलुओं का वर्णन करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला का शुभारम्भ डा0 आनन्द मुनि सी0बी0एस0ई0 सिटी कॉर्डिनेटर ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्जवलन करके किया। उन्होने सी0बी0एस0ई0 द्वारा आयोजित इस कार्याशाला की सराहना की तथा बताया कि सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को सी0बी0एस0ई0 द्वारा 50 घंटे की कार्यशाला में प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। उक्त कार्यशाला में जनपद के अतिरिक्त औैरैया, कन्नौज जिले के सी0बी0एस0ई0 विद्यालयों पुलिस मॉर्डन स्कूल, जयोत्री एकेडमी, अवध इंटरनेशनल स्कूल बकेवर, सेन्ट जोसेफ स्कूल दिबियापुर, किड्स वैली स्कूल बसरेहर आदि स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का समापन विद्यालय चैयरमेन प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षक-शिक्षकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को नई शिक्षा नीति से जुड़े हुए सभी पहलुओं को भलीभाँति समझकर अपने विद्यालयों में जल्द से जल्द क्रियान्वयन का प्रयास करना चाहिए। उन्होने बताया कि सभी प्रतिभागी अपना प्रमाण-पत्र सी0बी0एस0ई0 टेªनिंग पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगें। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, अरूण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, आनन्द तिवारी, दीपक सिंह चौहान, प्रमोद दुबे, अनुराधा पाठक, गौरव वर्मा, सोनी बानिया, जितेन्द्र सिंह, केदार नारायण, आदर्श श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी