Sunday, December 7, 2025

होली मिलन:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खेली होली

Share This

ऊसराहार,ताखा,इटावा। ताखा ब्लॉक संसाधन केन्द्र के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,इटावा की ब्लॉक इकाई ताखा की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन वीरेन्द्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी ताखा की अध्यक्षता में संगठन के जिला समन्वयक विकास कुमार शुक्ल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव के नेतृत्व में कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रकांत त्रिपाठी,ब्लॉक महामंत्री विकास यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में संगठन की ओर से मुख्य रूप से शिक्षक शिक्षिकाओं को देय अवकाशों के त्वरित निस्तारण एवं बीआरसी स्तर पर शिक्षक समस्याओं हेतु टीचर्स हेल्पडेस्क की स्थापना पर चर्चा की गई। सत्र 2022-23 में ब्लॉक स्तर पर हुए निरीक्षणों में अनुपस्थित शिक्षकों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण व प्रत्यावेदन के आधार पर अवरुद्ध वेतन के अवमुक्त होने की स्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी ताखा द्वारा शासन की नीतियों एवं योजनाओं के प्रति सजग रहने की बात कही गई। बैठक उपरान्त होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष अजीत द्विवेदी,ऑडिटर अमन भदौरिया,मंत्री अमरीश तिवारी, विपिन चौहान समेत तमाम पदाधिकारी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री दीपक बघेल द्वारा किया गया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी