Sunday, December 7, 2025

हुनर ने दिलाई पहचान फिर सपनों ने भरी उड़ान

Share This

इटावा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में जिस तरह का प्रदर्शन कर रही हैं वह जनपद में महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। इसी क्रम में बकेवर निवासी अंजलि ने मूर्ति बनाने के हुनर से अलग पहचान बनाई और अब धीरे-धीरे उनके सपनों की उड़ान भी ऊंची हो रही है।

अंजलि ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, पति महिपाल सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। इसलिए आय के साधन को बढ़ाने के लिए वर्ष 2021 में जय दुर्गे मां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह को कुछ आर्थिक मदद मिली। इससे मूर्ति बनाने का काम शुरू कर दिया व धीरे-धीरे एनआरएलएम के माध्यम से छोटी-छोटी प्रदर्शनी और मेले में लोगों ने मूर्तियों को खरीदना शुरू कर दिया। इससे रुचि और बढ़ी और अब मूर्ति बनाने के काम को प्रमुखता से लिया और अब यह काम मेरी आजिविका का साधन बन गया है।
अंजलि बताती हैं-मूर्ति बनाने के प्रति रुचि बचपन से ही थी क्योंकि भाई शैलेंद्र बहुत अच्छे मूर्तिकार हैं। उनके सानिध्य में रहकर मूर्ति बनाने का काम सीखा था और आज भाई की प्रेरणा से ही बेहतर काम कर पा रही हूं। अब अपने समूह की महिलाओं को भी धीरे-धीरे इस काम को करने का प्रशिक्षण दे रही हूं जिससे बड़े स्तर पर हम मूर्ति बनाने का काम कर सकें। अंजलि बताती हैं वह हिंदी से परास्नातक करने के बाद कुछ दिन नौकरी की तलाश में जरूर रहीं लेकिन समूह से जुड़ने के बाद जिस तरह से मूर्ति बनाने के काम को करना शुरू किया उससे आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला और आज मेरी मूर्तियों को पूरे जनपद में ही नहीं प्रदेश स्तर पर भी पसंद किया जा रहा है। लोगों के ऑर्डर आने पर मूर्तियां उनको भेजती हूं।
उन्होंने बताया कि शुरू-शुरू में इस काम को करने के लिए समाज में लोगों ने कहा कि यह काम आगे नहीं ले जा पाऊंगी लेकिन आत्मविश्वास और समूह की सखियों के सहयोग से आज बेहतर काम कर पाई। इसलिए अपने अनुभव के अनुसार सभी महिलाओं को संदेश देना चाहूंगी आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम को करते रहें जिससे धीरे-धीरे महिलाएं आत्मनिर्भर तो बनेंगी और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहीं न कहीं रास्ता दिखाएंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उपायुक्त बृजमोहन अंबेड ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले विकास भवन एनआरएलएम के तहत बसंत मेले का आयोजन हुआ था उसमें जनपद की विधायक सरिता भदौरिया और अन्य गणमान्य लोगों ने अंजलि द्वारा बनाई गई मूर्तियों की सराहना की और बाद में मुख्य विकास अधिकारी प्रेणता ऐश्वर्या ने भी ऑर्डर देकर कुछ मूर्तियां मंगवाई। उन्होंने बताया कि अंजलि की बनाई गई मूर्तियों की जनपद में ही नहीं प्रदेश स्तर पर भी मांग है, जिन्हें 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये के मूल्य तक खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जय दुर्गे मां समूह में 10 -15 महिलाएं कार्यरत हैं और उम्मीद करते हैं कि मूर्ति बनाने का काम धीरे-धीरे गति पकड़ेगा और समूह की प्रत्येक महिला की आजीविका का साधन बेहतर होगा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी