Sunday, December 7, 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करना पड़ेगा भारी,नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर ,

Share This

इटावा जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल, नकल विहीन, शुचिता पूर्ण, सम्पन्न कराये जाने हेतु जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने केन्द्रों का समय से भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं देख ले एवं अतिसंवदेनशील केन्द्रों पर स्वयं उपस्थित रहकर परीक्षा को सम्पन्न करायें। परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षा से जुड़े व्यक्ति के अलावा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेगा, कोई भी व्यक्ति डराने-धमकाने या नकल कराने का दबाव बनाये तो तत्काल संज्ञान में लाये ऐसे तत्वों के विरूद्ध जिला प्रशासन कठोरतम व कड़ी कार्यवाही करेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। परीक्षा हेतु जनपद में 73 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के अंदर नकल रोकने की जिम्मेदारी केन्द्र व्यवस्थापक की होगी, बाहर की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन करेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय विद्यालय का मुख्य द्वार खुला रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओ में है कि बोर्ड परीक्षाओ को नकल विहीन कराया जाये, नकल माफियाओ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये, यदि आपके क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति हो जिससे परीक्षा की शुचिता प्रभावित हो, की गोपनीय सूचना उपलब्ध कराये। उन्होने सभी को आश्वस्त किया कि आप सब निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। आप सब नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराकर अपनी गरिमा को बनाये रखे। उन्होने कहा कि परीक्षा में विघ्न उत्पन्न करने वाले के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात फोर्स सजग रहे कोई भी अस्त्र, शस्त्र लेकर प्रवेश न कर सके इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 73 सेन्टर है जिसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट,17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 फ्लांइिंग स्काॅट बनाये गये है तथा 46688 परीक्षार्थी दो पालियों प्रातः 08ः00 बजे से 11ः15 बजे, सायं 02ः00 बजे से 05ः15 बजे तक परीक्षा देगे। जनपद में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है कोई भी व्यक्ति किसी भी समय कन्ट्रोल रूम में या उनके स्वयं के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकता है।
बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी