Sunday, December 7, 2025

आर्य समाज ने मनाया ज्ञान ज्योति पर्व

Share This

इटावा। महान दार्शनिक व समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की द्विशताब्दी जयंती शिव नारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा के निर्देशन में ज्ञान ज्योति पर्व को दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया,साथ ही आर्य समाज पुराना शहर इटावा द्वारा डॉक्टर ज्ञानचंद सक्सेना के आवास पर हवन पूजन एवं मंत्रोच्चारण द्वारा समाज के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य एवं विचार बतलाते हुए हर्षोल्लास से मनाई गई। डॉ०ऋतबोध गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बतलाया कि स्वामी दयानंद जी ने पूरे जीवन पर्यंत पाखंड,अंधविश्वास, सती प्रथा,बाल विवाह, विदेशी गुलामी,विधवाओं पर होने वाले अत्याचार, शोषण छुआछूत,जाति प्रथा आदि का खंडन कर वेदों की ओर लौटने का आवाहन किया था। आज आवश्यकता हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की है।

डॉ०ज्ञानचंद सक्सैना ने कहा कि देश की आजादी में स्वामी जी एवं आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सबसे पहले स्वराज का उद्घोष करने वाले दयानंद सरस्वती जी ही थे,उनकी प्रेरणा और स्वराज के प्रति निष्ठा का ही परिणाम था कि भारत वर्ष में उस समय क्रांतिकारियों की बाढ़ सी आ गई।भगत सिंह,लाला लाजपत राय,श्याम सिंह,कृष्ण वर्मा,स्वामी श्रद्धानंद,पंडित राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खान,मैडम कामा, विनायक दामोदर सावरकर,मदनलाल ढींगरा,महादेव गोविंद रानाडे जैसे अनगिनत हजारों क्रांतिकारी दयानंद जी के विचारों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने आप को राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया था उनके राष्ट्रहितकारी कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।क्षमा पुरवार ने वेदों की ऋचाये अपने मधुर कंठ से भजन के माध्यम से गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विवेक गुप्ता, हरि पोरवाल,ज्ञानेश पोरवाल,ऋषिराज आर्य,प्रज्ञा आर्य,दयानिधि चौबे,पंकज कुमार सिंह चौहान,राकेश कुमार, कैलाश वर्मा,दिनेश पुरवार, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...