Sunday, December 28, 2025

सांसे हो रही कम,चलो एक पेड़ लगाएं हम ,अपने जन्मदिन पर सभी लोग एक पौधा अवश्य लगाएं

Share This

इटावा। हम सभी जानते है कि,पेड़ और हमारे आपके जीवन का आपस में एक महत्वपूर्ण संबंध भी है। आज हम और आप जो सांस ले रहे है वह पेड़ पौधों के आलावा दुनियां में कोई भी नही बना सकता है। यदि हमारी धरती पर विकास की अंधी दौड़ में पेड़ पौधे लगातार यूं हीं कटते रहे तो हमारी आपकी सांसों पर भी किसी न किसी दिन पूर्ण विराम लगना निश्चित है। आज इसी महत्वपूर्ण बात को ध्यान में रखते हुए अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद,इटावा के ब्रांड एम्बेसडर पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी (महासचिव ओशन) ने NH-2 विचारपुरा गाँव के उच्च प्राथमिक (कम्पोजिट) विद्यालय में स्थापित वृक्ष वाटिका में अमरूद का पौधा रोपित किया जिससे कि,विद्यालय के बच्चे स्वच्छ हवा के साथ भविष्य में मीठे फल का आनंद भी ले सकें। इस अवसर पर डॉ आशीष ने सभी से अपील करते हुए कहा कि,हो सके तो सभी लोग अपने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के बुजुर्गों की याद में उनकी बरसी या परिवार में किसी सदस्य की शादी की सालगिरह पर या किसी भी बहाने से जब भी कभी आपको मौका मिले कोई एक पौधा अवश्य ही लगाएं और उसे पालपोष कर बड़ा करने की जिम्मेवारी भी लें।

क्यों कि आज दुनियाँ भर में जिस रफ्तार से पेड़ कट रहे है उस रफ्तार से बड़े नही हो पा रहे यह भविष्य का एक गंभीर मुद्दा भी है। आज इस वृक्षारोपण के अवसर पर लायंस क्लब इटावा के अध्यक्ष लायन अतुल भार्गव एवम उपाध्यक्ष लायन मुनीश बंसल सहित विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका सीमा शुक्ला, सोनी कुमारी सत्यवीर यादव एवम संस्था ओशन के डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर शिक्षाविद डॉ पीयूष दीक्षित मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी