Sunday, April 27, 2025

प्राकृतिक खेती एवं फसल प्रबंधन संगोष्ठी एवं किसान मेला का हुआ आयोजन

Share This

इटावा:- जनता कॉलेज बकेवर में कृषि विभाग, इटावा के सौजन्य से गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं फसल प्रबंधन संगोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डा राजेश किशोर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जैविक खेती के बारे में बताते हुए प्राकृतिक कृषि के महत्व का जिक्र किया। कृषि उपनिदेशक आर.एन सिंह ने कीटनाशकों के कम प्रयोग पर जोर दिया। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा उसके लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डा एम पी सिंह ने समन्वित फसल प्रबंधन के अंतर्गत प्रत्येक जीव पर्यावरण एवं भूमि को सुरक्षित रखने के महत्त्व को बताया। डा. मनोज यादव ने बीज के संशोधन के बारे में बताया। कार्यक्रम में मौजूद कई अन्य विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

इसी क्रम में सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने किसानों से कहा जिस प्रकार से किसानों के लिए केंचुए मित्र होते हैं उनके सहायक होते हैं उसी प्रकार से सांप भी किसानों के मित्र होते हैं उनके लिए फायदेमंद होते हैं अगर खेत में सांप होते हैं तो उस खेत में चूहे नहीं होते हैं जिससे किसानों की फसल मैं नुकसान नहीं होता है सांपों से डरने की आवश्यकता नहीं है कुछ ही सांप जहरीले होते हैं अगर कोई जहरीला सांप किसी को काटता है तो किसानों या किसी को झाड़-फूंक नहीं करानी चाहिए बल्कि तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल पहुंचना चाहिए वहां एंटी वेनम लगवाए जिससे कि आपके स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानि ना हो।

Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स