अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा इटावा ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

Share This

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा इटावा के तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भव्य आयोजन बाबाजागेश्वर नाथ मंदिर, पक्का तालाब परिसर में किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा इटावा के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डा.) शैलेन्द्र शर्मा, प्राचार्य चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज, हैंवरा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीओ (प्रशिक्षण) सदर अभय वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं इंदौर से पधारे श्याम कुमार गौर ने कविता के माध्यम से सरदार पटेल के योगदान को रेखांकित किया।
अमावता (औरैया) से आए वक्ता रामेश्वर महाराजा (प्रवक्ता) ने भी सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया।

संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की अध्यापिका प्रीति वर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की थीम पर शानदार प्रस्तुति दी, जिन्हें साईं मंदिर न्यास, कचौरा रोड द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कु. अनिका पटेल और कु. अवंतिका उमराव ने भी प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में डा. हरीशंकर पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल (एस) ने सरदार पटेल के योगदान पर विस्तार से वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन योगेश वर्मा (प्रवक्ता, के.के. इंटर कॉलेज) ने आकर्षक ढंग से किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी इं. सुधांशु वर्मा (योगाचार्य) ने की।
अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर, वैज लगाकर एवं पुष्प भेंटकर किया गया। विशेष आमंत्रित अतिथि डा. स्नेहलता उमराव, प्रधानाचार्य प्रियांशी संस्कार वैली स्कूल, जसवंतनगर का सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीकृष्ण वर्मा और जगदीश विजय नाटक क्लब की ओर से शॉल ओढ़ाकर किया गया।

इस अवसर पर डा. आशीष त्रिपाठी (सर्प मित्र), डा. के.के. सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी कॉलेज), विपिन गंगवार (सहायक प्रबंधक, आईडीबीआई बैंक), डा. गोविंद सिंह (हेड ऑफ डिपार्टमेंट, आर्थो, यूपी मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई) समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक डा. सुयश कुमार सचान एवं देवराज पटेल ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर समिति ने आयोजन के लिए निशुल्क स्थान एवं स्वल्पाहार व्यवस्था उपलब्ध कराई।
सोमनाथ टेंट हाउस के स्वामी एवं महासभा के आजीवन सदस्य सचिन वर्मा द्वारा मंच सज्जा व टेंट व्यवस्था निशुल्क की गई, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को सरदार पटेल के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
अंत में अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी