Saturday, August 16, 2025

होली प्वाइण्ट एकेडमी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर होली प्वाइण्ट एकेडमी भरथना के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। देशभक्ति की समधुर ध्वनियों के बीच निकली तिरंगा यात्रा ने सम्पूर्ण नगर गुंजायमान कर दिया।

गुरूवार को नगर भ्रमण के लिए निकली तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय के साथ झण्डी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा थामकर पूरे उत्साह व उमंग के साथ भारत माता की जय, वंदेमातरम् व जय हिन्द जैसे राष्ट्रभावना से प्रेरित उद्घोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण से पूर्व तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की स्वतंत्रता लाखों बलिदानों का परिणाम है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और युवाओं को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में लायन्स क्लब राधे-राधे के पदाधिकारी सुबोध दीक्षित एड0, सी0के0 शुक्ला, सुरेश शारदा, भानू वर्मा, निशान्त पोरवाल एड0, कुलदीप त्रिपाठी, संजय पोरवाल, मयंक पोरवाल, सुशांत उपाध्याय, अनिल पोरवाल, गुरूचरण सिंह खालसा के अलावा के अलावा अरूण मोटवानी, गौरव वर्मा, वरूण शाक्य, अजय यादव, अनुराग दीक्षित, दीपक सिंह चौहान, आनन्द तिवारी, अभिषेक सक्सेना, शालिनी चौहान, शानू वर्मा, राहुल चौहान, गौरव शाक्य सहित समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स