राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Share This

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के मार्गदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर पहुंची सीओ सिटी अभय नारायण राय और शहर कोतवाल यशवंत सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया। सीओ सिटी के समझाने और राहुल गांधी की रिहाई की सूचना मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमीशन का घोटाला उजागर कर वोट चोरी के विरुद्ध धरना देने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वोट चोरी का अर्थ है देश के नागरिकों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन लेना। पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने इलेक्शन कमीशन पर बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आयोग अपनी जिद पर अड़ा रहा तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता ज़ुबैरी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन का यह कदम लोकतंत्र पर काला धब्बा है और देश का हर आम नागरिक राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कोमल सिंह कुशवाहा, कामरेड प्रेमशंकर यादव, वाचस्पति द्विवेदी, श्याम सिंह कुशवाहा, अफजाल वारसी, सतीश नागर, अंबुज त्रिपाठी, अवनीश वर्मा, सतीश शाक्य, अंशुल यादव, शौजैब रिजवी, आसिफ जादरान, सरवर अली, मोहम्मद नजम, सरला जाटव, हरिओम सिंह, सचिन शंखवार, अल्ताफ अहमद, नरेंद्र यादव, अंसार अहमद, इमरान अंसारी, मोहसिन अली, सुहेल वारसी, मोहम्मद शानू, असलम अंसारी, तहसीम अंसारी समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी