जिला पंचायत सभागार में सपा युवजन सभा की जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

Share This

जिला पंचायत सभागार में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद जितेंद्र दोहरे ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “युवा ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, और युवाओं के दम पर ही सरकारें बनती हैं।” उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अभी से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दें, क्योंकि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।

जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवजन सभा की भूमिका निर्णायक रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो पदाधिकारी बैठक में भागीदारी नहीं कर रहे हैं या पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं, उनकी जगह सक्रिय नए युवाओं को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवजन सभा ब्लॉक स्तर पर पीडीए कार्यक्रम (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) चला कर पार्टी से लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी और समाज के साथ किसी भी अन्याय की स्थिति में युवजन सभा न्याय दिलाने के लिए अग्रसर रहेगी।

बैठक में संगठन विस्तार करते हुए अहिलादपुर निवासी राघवेंद्र यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप राजपूत (निवासी- जोधपुर) को विधानसभा अध्यक्ष तथा सोनू (निवासी- नगला भग) को इटावा विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर योगेश यादव, राहुल भदौरिया, अखिलेश प्रधान, नागेंद्र यादव, रितिक यादव, अरविंद प्रदीप, विवेक कुशवाहा, सुरजीत सिंह, मोहित पाल, राजेंद्र सिंह, अवधेश कुमार बाथम, विशाल, शिवम, उपेंद्र, डॉक्टर सूर्यवान कठेरिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन संदीप सिंह ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी