भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सपा पदाधिकारियों व नेतागणों ने पूर्ण उत्साह व उमंग के साथ उनके चित्र पर तिलक वन्दन, केक काट व मिष्ठान वितरित कर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु सहित आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाकर उन्हें प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
मंगलवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वाँ जन्मदिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों व नेतागणों ने उनके चित्र पर तिलक वन्दन उपरान्त केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर अपने नेता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की तथा पार्टी पदाधिकारियों व नेतागणों ने अपने-अपने विचार व्यक्त भी किये। जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद सपाईयों ने समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करके आगामी 2027 में प्रदेश में सम्पन्न होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाकर अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौंपने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक यादव, श्रीकृष्ण यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, पुष्पेन्द्र यादव रिंकू, विपिन यादव, प्रताप वर्मा, श्रीनवेश यादव, रानू यादव, राजीव तिवारी, भोला सिंह यादव, मोहित यादव, सुनील यादव, रामवीर यादव, नवरत्न यादव, सिग्रेश यादव, हरीकिशन कठेरिया, सर्वेश कठेरिया, रमेश चौधरी सहित सैकडों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।