Tuesday, July 8, 2025

लवेदी क्षेत्र के ग्राम नन्दगवां में मां के शव का अंतिम संस्कार करने गया पुत्र यमुना नदी में नहाते समय डूबने से हुआ लापता

Share This

बकेवर:- लवेदी क्षेत्र के ग्राम नन्दगवां के मजरा नगला मरदान में मां के शव का अंतिम संस्कार करने गये पुत्र के यमुना नदी में नहाते समय डूबने से लापता हुए शव को खोजने के लिए 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद पुलिस की एसडीआर एफ टीम ने आकर यमुना में खोजबीन की लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। लेकिन खोजबीन लगातार चल रही है।

विदित हो कि ग्राम पंचायत नन्दगवां के मजरा ग्राम नगला मरदान निवासी बिशुनलाल की पत्नी बैकुन्ठी देवी का निधन हो गया था तो उनका कुछ परिवार रुड़की में रहता है। वह अपनी मां के निधन पर पुत्र अनिल कुमार अंतिम संस्कार करने के लिए गाँव से यमुना नदी पर गया हुआ था तभी शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के बाद यमुना नदी में नहाने लगा कि उसी समय वह डूब गया तो इसकी काफी खोजबीन ग्रामीणों व रिस्तेदारों ने की इसके बाद इस मामले की सूचना लवेदी थानाध्यक्ष कपिल चौधरी को दी ।

तो उन्होंने आकर स्थानीय गोताखोरों को बुलबाया और उनकी मदद से काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा और परिजन अपने घर लौट आये इसके बाद दूसरे दिन शनिवार की सुबह कानपुर से एस डी आर एफ की टीम को थानाध्यक्ष ने बुलाया जिसने आकर यमुना नदी में डूबे युवक की डिभौली पुल से नन्दगवां तक नदी में काफी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक कोई सुराग अनिल के शव का सुराग नहीं लग सका।

परिजनों व पत्नी सहित बच्चों का मां के दाह संस्कार में यमुना नदी पर गये बेटे के डूबने से शव का सुराग नहीं मिलने पर रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं देर शाम तक एस डी आर एफ टीम लगातार खोजबीन में यमुना नदी में जुटी हुई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि नहाते समय गड्डे में चले जाने के कारण मगरमच्छ के हाथ अनिल लग गये इसलिए उनका शव नहीं मिल रहा है। तो कुछ ग्रामीण रेत में फसे होने का अंदेशा जता रहे हैं। लेकिन खोजबीन लगातार जारी है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स