इटावा। शहर के रामनगर स्थित महर्षि कश्यप निषाद फाउंडेशन के जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ 28 वीं महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई।
कार्यालय पर पहुंचे फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी ने सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि दीपप्रज्योलित कर आरती की गई।
इस दौरान महर्षि कश्यप और राजा गोहराज निषाद जी की जयंती मनाई गई। रमाकांत कश्यप ने बताया यह कार्यक्रम 28 वर्ष पूर्व स्वर्गीय ओमप्रकाश बाथम, स्व0 राम स्वरूप कश्यप, स्व0 रमेश बाथम के द्वारा शुरू किया गया था तब से लेकर लगातार इस कार्यक्रम को हम लोग मानते चले आ रहे हैं। यह लोग हमारे फाउंडेशन के संरक्षक रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फाउंडेशन के संरक्षक रहे ओमप्रकाश बाथम रामस्वरूप कश्यप रमेश बाथम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान कार्यक्रम में रमाकांत कश्यप राष्ट्रीय सचिव निषाद पार्टी, उमेश चन्द्र कश्यप,ब्रजेश कश्यप, अजय बाथम,अवधेश कश्यप पुष्पा कश्यप मीनाक्षी सरला देवी सूरज कश्यप आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।