Sunday, April 27, 2025

भारत स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट के द्वारा विभिन्न वार्ड में घर-घर जाकर मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत का संग्रहण किया गया

Share This

भारत स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट के द्वारा विभिन्न वार्ड में घर-घर जाकर मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत का संग्रहण किया गया           रिपोर्ट-डॉ.सुशील सम्राट इटावा लाइव         इटावा, भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद इटावा व एनसीसी कैडेट के द्वारा विभिन्न वार्ड, मोहल्ला में घर-घर जाकर अपने प्रभारी के साथ प्रत्येक घर से मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत का संग्रहण किया गया | जिसमें नौरंगाबाद,चौगुजी वार्ड संख्या 38,35 की प्रभारी स्वीटी मथुरिया प्रधानाध्यापिका /जिला संगठन आयुक्त गाइड ,कुलदीप कुमार, कटरा शमशेर खान की प्रभारी अर्चना चौधरी, पीयूष दीक्षित, विवेक गुप्ता, पुरबिया टोला की प्रभारी प्रियंका गुप्ता, रामचंद्र, शिवा कॉलोनी, सिविल लाइन की प्रभारी नीतू पुरवार,राजकुमार, ऊषा यादव, राखी मित्तल, आवास विकास के प्रभारी अच्युत कुमार त्रिपाठी जिला स्काउट मास्टर ,सोनी राजावत,ईशना, पंकज चौहान शिव नारायण की मढैया के प्रभारी अवनीश दुबे, सुंदर कलश में अक्षत व मिट्टी का संग्रहण किया गया | कार्यक्रम नोडल प्रभारी रविंद्र यादव जिला सचिव बीएसजी इटावा ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में जानकारी दी ,इस अभियान का उद्देश्य भारत के वीर सपूतों को आजादी के मौके पर याद करना है, इस दौरान देशभर में विभिन्न कार्यक्रर्मों का आयोजन किया जाएगा |

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स