Sunday, December 7, 2025

एक शाम-हरिनाम संकीर्तन के नाम

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘परदे में बैठे-बैठे यूं न मुस्कुराइये, आ गये तेरे दीवाने जरा परदा हटाइये‘‘ की मनमोहक प्रस्तुति ने भक्तिभाव में सरावोर श्रद्धालुओं को तालियों की गडगडाहट के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही अन्य भजनों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रविवार की रात्रि कस्बा के सिन्धी कालोनी स्थित पंचवटी में लायन्स क्लब राधे-राधे भरथना के तत्वाधान में आयोजित एक शाम-हरिनाम संकीर्तन के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं0 मनुपुत्र दास के नेतृत्व में उनकी संकीर्तन मण्डली की महिला-पुरूष सदस्यों द्वारा संगीतमयी ध्वनियों के बीच प्रस्तुत किये गये भजनों ‘‘वृन्दावन की शोभा निर्मल‘‘, ‘‘अमृत है हरिनाम जगत में, हरिनाम नहीं तो जीना क्या‘‘, ‘‘बलिहारी-बलिहारी बोलो दशरथ नन्दन लाल की‘‘, ‘‘जय-जय राधारमन हरि बोल‘‘, ‘‘बाँकेबिहारी कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन‘‘, ‘‘छुकछुक-छुकछुक रेल चली है जीवन की‘‘ आदि की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थितजनों को तालियों बजाने पर मजबूर कर दिया। भक्तिभाव में सरावोर मौजूद महिला-पुरूषजन पुष्पवर्षा के बीच जमकर थिरके। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित करके किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुबोध दीक्षित एड0, रामपाल सिंह राठौर, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, अरूण मोटवानी, रवि मिश्रा, दिवाकान्त शुक्ला, के0के0 यादव, नेक्से पोरवाल, कमल भाटिया, सुशान्त उपाध्याय, डा0 संकल्प दुबे, निशान्त पोरवाल, कुलदीप त्रिपाठी, राजेश चौहान, अरूण पोरवाल मुखिया, राजेन्द्र चौधरी, शेखर राठौर, रामशंकर वर्मा, अतुल कौशल, अनिल पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी