Saturday, December 6, 2025

उड़ीसा से राजस्थान के अलवर में गांजा की तस्करी करने जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार, पच्चीस लाख का गांजा बरामद

Share This

इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी और सर्विलांस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उड़ीसा से राजस्थान के अलवर तस्करी कर ले जाया जा रहा पच्चीस लाख रुपए कीमत के एक सौ तीस किलो गांजा समेत चार तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर केंटर गाड़ी में कटहल के नीचे एक सौ तीस किलो गांजा छिपाकर राजस्थान के अलवर ले जा रहे थे गिरफ्तार तस्करो में एक इटावा,एक औरैया,एक आगरा और एक बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्करो में औरैया का रहने वाला कपड़ा व्यापारी तस्करी के व्यापार का मास्टर माइंड निकला है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बीती सोमवार की रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग के पास ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कटहल से भरी एक आयशर केंटर जिसमे कटहल के नीचे गांजा छिपाकर कानपुर की और से आ रही है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग सघनता से करना शुरू कर दिया तभी पुलिस को कानपुर की और से एक आयशर केंटर गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया पुलिस ने गाड़ी में सवार चार लोगो को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को कटहल के नीचे चार बोरियों में साठ पैकेट गांजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हुए चारो तस्करो ने अपना नाम वीरेंद्र सिंह पुत्र माखनलाल निवासी उस्मानपुर थाना खंदौली जिला आगरा, अभय यादव पुत्र जगदीश सिंह निवासी नगला नया थाना इकदिल जिला इटावा, राजेश चौधरी पुत्र देवनारायण निवासी मालीघाट थाना मिथनपुरा मुजफ्फरपुर बिहार, सुनील गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र निवासी रूरूगंज थाना विधूना जिला औरैया बताया है। गिरफ्तार तस्करो ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा लाकर राजस्थान के अलवर के आसपास महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते है और हम लोग यह काम दो साल से करते चले आ रहे है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो में औरैया निवासी सुनील गुप्ता पूरे काम का मास्टरमाइंड है यही उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान के अलवर में जाकर बेच दिया करता था पुलिस अलवर में गांजा खरीदने वाले माफिया की तलाश में जुट गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करो के पास से 130 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार में कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपए है और एक आयशर टैंकर गाड़ी बरामद हुई है।

 

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी