Sunday, December 7, 2025

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने कराये 21 गरीब कन्याओं के हाथ पीले

Share This

जसवंतनगर (इटावा)- नगर के सामाजिक इतिहास मे एक और दिन स्वर्ण अक्षरों में तब दर्ज हो गया, जब नगर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद “संस्कार” ने 21 कन्याओं के हाथ पीले किए। हालांकि इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को मौजूद रहना था ,मगर वह लखनऊ में व्यस्तता के कारण नहीं आ सके ,मगर उनके पुत्र और पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर ने इस सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेकर सभी 21 नव दंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

भाविप संस्कार शाखा जसवंतनगर पिछले 14 वर्षों से हर वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करती आ रही है। पिछले वर्ष तक इस संस्था ने 205 निशुल्क विवाह संपन्न कराये थे। रविवार को 21 जोड़ों की और शादी कराकर इस संख्या को 226 तक पहुंचा लिया। वाकायदा वरमाला और भांवर पड़वा कर यहां मिडिल स्कूल के प्रांगण में शादियां हुईं और भरपूर दहेज हर-हर जोड़े को संस्था ने प्रदान की।

इस अवसर पर समारोह स्थल खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। कई जिलों से दूल्हे दुल्हन और उनके परिजन इस विवाह समारोह में भाग लेने आए थे।

इससे पूर्व 21 दूल्हों की बारात घोड़ियो, बग्घियों पर सवार होकर, आधा दर्जन बैंडों के साथ नगर की सड़कों से निकली और समारोह स्थल पहुंची ,जहां बाकायदा मुख्य अतिथि आदित्य अंकुर यादव की मौजूदगी में एक-एक कर दूल्हा दुल्हन ने वरमाला डाली।

इस सामूहिक विवाह के गवाह बने हजारों लोगों ने तालियां बजाकर और आशीर्वाद देकर इन नव दंपतियों को बधाई दी

इस अवसर पर बोलते हुए आदित्य यादव अंकुर ने कहा कि हमारे नगर जसवंत नगर की यह संस्था बहुत बड़ा समाज सेवा का काम कर रही है, ऐसे सेवा कार्य समाज को जोड़ने और गरीब वर्गों को राहत देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम और हमारे नेता पिता श्री शिवपाल सिंह यादव सदैव ऐसे कार्यों और ऐसी संस्थाओं को हर तरह से अपना सहयोग देने को तैयार हैं।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी