Sunday, December 7, 2025

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का व्यापार मण्डल ने किया विरोध

Share This

इटावा। विद्युत विभाग द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने के विरोध को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ०प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग श्रीप्रकाश को उनके कार्यालय में सौपा।ज्ञापन में कहा बिजली की दरें 16 प्रतिशत से 23 प्रतिशत तक बढ़ाई जाने का प्रस्ताव विद्युत कंपनियों द्वारा दिया गया जबकि उत्तर प्रदेश में विद्युत की दरें पूर्व में ही अन्य पड़ोसी राज्य दिल्ली उत्तरांचल से काफी अधिक हैं साथ ही वाणिज्य (एलएमबी 2) के उपभोक्ता से फ्रीचार्ज व मिनिमम चार्ज दोनों वसूले जा रहे हैं जिससे वाणिज्य एलएलबी टू के उपभोक्ता की बिजली पूर्व में ही सबसे महंगी है।यदि बिजली की दरें और बढ़ाई जाती हैं तो उससे उत्तर प्रदेश के उद्योग व व्यापार पर हैं प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसलिए बिजली की प्रस्तावित बढ़ी हुई दरें वापस की जाएं साथ ही वाणिज्य उपभोक्ता एलएमबी 2 के बिजली के बिलों से मिनिमम चार्ज की व्यवस्था समाप्त की जाये।

ज्ञापन देने वालो में जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी,शहर अध्यक्ष रजत जैन,युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जैन, जिलाध्यक्ष अंजू यादव, महामंत्री अनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,संग़ठन मंत्री कमलेश जैन,मंजू यादव,जिला उपाध्यक्ष शेख आफताब,सौरभ दुबे,युवा जिला उपाध्यक्ष रियाज अहमद,अवधेश कुमार,शहर उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन आदि प्रमुख रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...