Sunday, December 7, 2025

महोत्सव मंच पर देर रात हुआ अवध की रामलीला का आयोजन

Share This

इटावा। इटावा महोत्सव मंच पर देर रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला का आयोजन किया गया। देश विदेश में रामलीला की प्रस्तुति दे चुके अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर अयोध्या के कलाकारों ने महोत्सव मंच पर रामलीला के प्रमुख प्रसंगों की लीला का मंचन किया। इस दौरान सूप नखा की नाक कान काटने के साथ, जटायु उद्धार व शबरी उद्धार की लीला का मंचन किया गया। लीलामंडल के संचालक मनीष दास महाराज की उपस्थिति में लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, कार्यक्रम संयोजक व तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह, सह संयोजक पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक कैलाश चंद यादव ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। भगवान राम माता सीता के बालस्वरूप की आरती उतारकर भी लीला का शुभारंभ किया गया। रामचरितमानस की आरती के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अवध की परंपरा के अनुसार लीला का मंचन किया। अरण्यकांड के अनुसार सूप नखा द्वारा अपनी माया के जाल में लक्ष्मण व भगवान राम को विस्मित करने के प्रयास के दौरान लक्ष्मण द्वारा उनकी नाक कान काटी गई। जिसके बाद उसने दरबार में जाकर भाई रावण को पूरी बात बता दी। रावण ने मामा मारीच के सहयोग से सीता जी का हरण किया था। रास्ते में सिद्ध संत जटायु ने रावण से युद्ध किया और वीर गति को प्राप्त किया। भगवान राम और लक्ष्मण के वियोग में विचरण के द्वारा जटायु ने उन्हें पूरी कथा का वृतांत बताया। रास्ते में भारद्वाज ऋषि की शिष्य शबरी से भगवान का मिलन हुआ और शबरी उद्धार की लीला का मंचन करते हुए अंत में आरती के साथ लीला संपन्न हुई। इससे पूर्व कार्यक्रम के सह संयोजक पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक कैलाश चंद यादव ने सभी अतिथियों व लीला के संचालक महंत मनीष दास का प्रतीक चिन्ह शॉल बुके आदि भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएम अवनीश राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, आनंद मित्तल, आकाशदीप जैन, नायब तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव यादव ने किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...