Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेकेंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर टिफिन सहभोज कार्यक्रम में...

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर टिफिन सहभोज कार्यक्रम में भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

जसवंतनगर: केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों द्वारा ग्राम रतनगढ़ बगिया पर टिफिन सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।

ग्राम पंचायत कैस्त के उक्त ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत समेत पूर्व सांसद व विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने बताया है कि केंद्र सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत टिफिन सहभोज का आयोजन रखा गया है। इसका उद्देश्य आपसी सहभागिता और भाईचारे को बनाए रखना है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। हर घर गंगाजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त वातावरण देने का काम किया है। आज भाजपा सरकार में अपराधी थरथर कांप रहे हैं और देश की जनता चैन की नींद सो रही है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला महामंत्री शिवकांत चौधरी, विधानसभा प्रभारी डॉ. रमाकांत शर्मा, विधानसभा संयोजक विवेक शाक्य गुड्डू, ड़ा.राजबहादुर यादव, मुकेश यादव, मुनेश बधेल, महेश गुप्ता, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक अजय यादव बिन्दू ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घर से लाये टिफिन भोज का सामूहिक सहभोज किया। इस दौरान अजय कुमार यादव, आयुष राज, महेश गुप्ता, सुग्रीव धाकरे, अनिल राजपूत, राहुल राज वर्मा, विजय शाक्य, असनीत यादव, जोनी राघव, लज्जाराम प्रजापति, रविन्द्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता, दीपक धाकरे, उमेश शाक्य ,अनुज शाक्य, शशिकांत चौधरी, जितेन्द्र राजा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें