Saturday, May 18, 2024
Homeहमारा इटावाटि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

आपकी राय, इटावा की राय, अपना मत जरुर व्यक्त करें

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे वि‍द्वान  एकमत  नहीं है। इस मंदि‍र की बनावट की तुलना शि‍व की टि‍करी से की गयी है। प्राय: ग्रीष्‍मकाल  में शि‍वलि‍गं  को लगातार शीतलता  प्रदान करने के लि‍ये  उसके ऊपर  एक ति‍पाई पर  मि‍ट्टी पर घड़ा  रख दि‍या जाता है। जि‍सकी  पेंदी में एक लधु छेद में लगी कपड़े  की बत्‍ती  से बूंद बूंद पानी टपकता रहता है। शि‍वलि‍गं के ऊपर  वाली ति‍पाई को टि‍करी  कहते हैं। उसी का वि‍कृत रूप  टि‍क्‍सी भी प्रचलन में है। मंदि‍र की बनावट भी टि‍क्‍सी  के समान ही है। ऊपर लधु वृत्‍ताकार  एवं प्रारम्‍भ  में दीर्घ वृत्‍ताकार।

शि‍व के ब्रहमचर्य जीवन की साधना से भी जोड़ा जाता है मंदि‍र

इटावा से ग्‍वालि‍यर की ओर जानेवाली सड़क पर यमुना के लगभग आधा कि‍लोमीटर  पहले टि‍क्‍सी  महादेव का यह मंदि‍र  स्‍ि‍थत  है। मंदि‍र परि‍सर का प्रवेश  द्वार पश्‍ि‍चम कि ओर है और सड़क के  बायें  कि‍नारे से ही सीढ़ि‍यों की एक लम्‍बी  कतार चली जाती है। इन सीढ़ि‍यों  को थोड़ी  समतल जगह मि‍लती है, जो कि‍  मुख्‍य रूप से मंदि‍र की नींव  की कुर्सी  है। यह  प्राकृति‍क  रूप से ऊचें स्‍थान से पूर्व की ओर  राजा सुमेर  सि‍हं  के कि‍ले  के अवशेष वि‍खरे पड़े हैं,  जि‍नको बारादरी कहा जाता है।  उत्‍तर  की ओर एक आश्रम  एवं धर्मशाला  है तथा दक्षिण की ओर  पुन: सीढ़ि‍यों  की एक श्रंखला  चली गई है।  देवालय  की ओर जाने  वाली  इन सीढ़ि‍यों  को मराठा शैली  की मेहराबदार छत ढके हुये  हैं।  लगभग  इसी के समकक्ष ही (खोढ़ी ईटों  से) मंदि‍र  के सामने  वाले बुर्जो  का प्रारम्‍भ हो जाता है। सीढ़ि‍यों के अंत  शि‍वालय  की प्रदक्षिणा पथ के बाहरी  भाग पर  होता है। मंदि‍र  का यह हि‍स्‍सा खुले नीले  आकाश के तले है। इस स्‍थान के चारों  कोनों  पर कंगूरे युक्‍त बुर्जो का नि‍र्माण  कि‍या गया है। यह बुर्ज  काफी मजबूती से गढ़े  गये हैं। सीढ़ि‍यों  के समाप्‍त  होने वाले स्‍थान पर भी एक महराबी छत  है। जि‍सके बीचों  बीच एक बड़ा घण्‍टा शोभि‍त  है। पूरे मंदि‍र  को शि‍व के ब्रह्मचर्य  जीवन की  साधना  से भी जोड़ते हैं।  मंदि‍र  के गर्भ गृह को  एक परम्‍परागत गोल गुंबज आवृत्‍त कि‍ये  हुये है एवं उसकी दीवारों  में वि‍भि‍न्‍न मूर्तियों की भी  स्‍थापना हैं।

सेनापति‍ गणेश मराठा ने कराया था नि‍र्माण

नौवी-दसवीं  शताब्‍दी का प्रतीक्षा  काल शैव  पूजा का सबसे महत्‍वपूर्ण काल है। इस  काल खण्‍ड  में शि‍व मंदि‍रों का व्‍यापक रूप से नि‍र्माण हुआ है। टि‍क्‍सी  मंदि‍र परि‍सर  में प्राचीन मूर्ति‍ शि‍ल्‍प के अवशेष भी प्राप्‍त  नहीं  होते हैं। अत: नि‍र्वि‍वाद  रूप से यह मंदि‍र  मराठा काल में नि‍र्मि‍त है। सन् 1772 ई0  में इटावा  पर सदाशि‍व भाऊ मराठा  ने  आक्रमण कि‍या था।  उन्‍हीं  के सेनापति‍ गनेश मराठा ने टि‍क्‍सी मंदि‍र का निर्माण कराया। मंदि‍र वास्‍तु शैली एक कि‍ले के रूप में है। अठाहरवीं शताब्‍दी के प्रारम्‍ि‍भक  दशक  इटावा  के लि‍ये  भी अत्‍यधि‍क  राजनैति‍क  उथल-पुथल के  रहे हैं। इस काल में  यह मंदि‍र  उपेक्षि‍त  बना रहा।

इटावा गजेटि‍यर में टि‍क्‍सी मंदि‍र का नि‍र्माण काल 1780 ई0 दि‍या गया है।

spot_img
spot_img
All Time Popular Article

Advertisements

spot_img

Vedio

Video thumbnail
इटावा में साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने बताया शतप्रतिशत अंक लाने का राज इटावा लाइव पर
11:09
Video thumbnail
साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस के स्टूडेंट्स ने बताया अपनी सफलता का राज #इटावा
01:01
Video thumbnail
इटावा लोकसभा चुनाव में मतदाता ने बताए अपने मुद्दे
03:32
Video thumbnail
भाजपा सांसद प्रो.राम शंकर कठेरिया ने सपा सांसद डिंपल यादव पर दिया विवादित बयान
02:00
Video thumbnail
बीजेपी के सांसद कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं है पिछले 10 सालों में कोई कार्य नहीं किया है डिंपल यादव
00:44
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर डिंपल यादव ने कहा यह ऐतिहासिक निर्णय है
00:15
Video thumbnail
केजरीवाल को जमानत मिलने पर डिंपल यादव ने कहा ये ऐतिहासिक निर्णय,गठबंधन बदलाव परिवर्तन करने जा रहा है
03:27
Video thumbnail
सांसद डिंपल यादव ने इटावा सीट से गठबन्धन के उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे के समर्थन में किया प्रचार
06:04
Video thumbnail
9 May 2024
00:15
Video thumbnail
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चौथे चरण के मतदान के लिए इटावा लोक सभा में संभाला मोर्चा
12:55

आज की खबरें