लखना:- भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को नगर समेत क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी को बांधा। साथ भगवान से अपने भाइयों की तरक्की के लिए प्रार्थना की।
लोक परम्पराओं में शामिल भुजरियां विसर्जन का कार्यक्रम शनिवार को पारंपरिक तरीके से सम्पन्न किया गया। कन्याओं व महिलाओं ने तालाब, नहर घाट आदि स्थानों पर भुजरियां विसर्जित की और फिर आस-पड़ोस मुहल्ले में घर-घर जाकर भुजरियां लोगों को बांटी।
शनिवार को भुजरियों का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। परंपरानुसार भुजरिया लेकर कस्बे के नया नहरपुल पर पहुंचे। जहां भुजरियों का विसर्जन किया गया। इसके बाद एक दूसरे को भुजरिया देकर शुभकामनाएं दी।