प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति का पदभार संभाला

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में प्रो० (डॉ.) अजय सिंह ने मंगलवार पूर्वाह्न कुलपति का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। उनका स्वागत पूर्व कार्यवाहक कुलपति डॉ. पी.के. जैन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, सभी संकायाध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासन में चार दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले प्रो. (डॉ.) अजय सिंह बाल अस्थि रोग चिकित्सा के क्षेत्र में देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 64 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कुलपति पद ग्रहण करने से पूर्व वे भोपाल, रायपुर और गोरखपुर एम्स के निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य करेंगे।

प्रो. अजय सिंह ने 1985 में एमबीबीएस और 1989 में ऑर्थोपेडिक सर्जरी में स्नातकोत्तर की डिग्री किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से प्राप्त की। 2004 में वहीं सहायक प्रोफेसर नियुक्त हुए और 2013 में प्रोफेसर बने। 2016 से बाल अस्थि रोग विभागाध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में 25 बेड का स्वतंत्र बाल अस्थि रोग विभाग स्थापित हुआ, जो देश में अपनी तरह का पहला था।

एमसीआई अनुमोदित एमसीएच सुपर स्पेशलिटी कोर्स शुरू कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने 9 पुस्तकें लिखीं, 250 शोध पत्र प्रकाशित किए, 106 शोध परियोजनाओं में मार्गदर्शन किया और 318 शोध पत्र प्रस्तुत किए। वे 228 वैज्ञानिक सम्मेलनों में भाग ले चुके हैं। फरवरी से जुलाई 2022 तक वे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, नोएडा में निदेशक पद पर कार्यरत रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी