Friday, July 4, 2025

भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती मनाने के लिए आयोजित की जिला कार्यशाला

Share This

भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती मनाने के लिए आयोजित की जिला कार्यशाला

इटावा : भारतीय जनता पार्टी भाजपा के जनपद कार्यालय पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने की कार्यशाला का शुभारंभ रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने और पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपनेअध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भव्य तरीके से मनाएगी। इसके तहत 21 से 31 मई तक जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं सार्वजनिक बैठकें एवं गोष्ठियाँ घाटों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई महिला सशक्तिकरण दौड़ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएँ एवं प्रदर्शनियाँ पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ने 57 वर्षों तक देश पर शासन करते हुए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, लेकिन भाजपा देश के वास्तविक नायकों का सम्मान करती है और नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराना चाहती है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमाकांत शर्मा ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए याद किया जाता है पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई ने सत्ता संभालते ही घोषणा की थी मेरा पथ धर्म का पथ है, और धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। उन्होंने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम का कुशल संचालन अभियान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स