बकेवर/लखना:- भगवान परशुराम जयंती महोत्सव शहर में धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। इसको लेकर शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर ईकरी रोड लखना मे ब्राह्मण समाज महासभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें लखना शहर में निकाली जाने वाली पथ शोभा यात्रा के फोल्डर का विमोचन किया गया।मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण कुमार दुबे व जयंती संयोजक उत्कर्ष त्रिपाठी ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पैदल शोभा यात्रा को बड़ा स्वरूप दिया जाएगा।
बैठक में सभाध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार त्रिपाठी, पंडित आशु फौजी एवं पंडित गोविंद मोहन त्रिपाठी ने बताया कि 28 अप्रैल को पैदल रैली और शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह रैली व यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर ईकरी रोड लखना से सुबह 8 बजे शुरू होगी। जो शहर के प्रमुख बाजारों में होकर लखना बस स्टैंड बायपास रोड से होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर में सम्पन्न होगी। जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग सपरिवार दुपहिया व चौपहिया वाहन लेकर शामिल होंगे। इसके बाद परशुराम वाटिका में महाप्रसादी रखी गई है।
इस अवसर पर समाजसेवी अश्वनी त्रिपाठी,मोनू तिवारी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, सोमू त्रिपाठी, कृष्णा, करन आदि ने विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में परशुराम जयंति पर निकाली जाने वाली शौभा यात्रा में भाग लेने का आव्हान किया।