Saturday, July 5, 2025

व्यापारियों का सम्मान: भाजपा जिला अध्यक्ष ने की सराहना

Share This

कोरोना काल में व्यापारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आम जनमानस की सेवा की, इसलिए वे सम्मान के पात्र हैं। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता “अनु” ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम विभागीय अधिकारी महीने में एक बार उपस्थित होकर व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हैं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाते हैं। व्यापारियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है, जिससे सरकार के प्रति व्यापारियों का विश्वास बढ़ा है।शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि भाजपा ने जनपद की कमान एक व्यापारी के हाथ में सौंपकर अपना व्यापारी प्रेम उजागर किया है। जिले के व्यापारी समय आने पर इसका कर्ज अवश्य चुकाएंगे।

होली मिलन समारोह में संयोजक युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बी.के. वर्मा, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री सुनीत सिंह चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, रवि पोरवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल, बृजेश पोरवाल, श्रीमती मधु तोमर, भरथना नगर अध्यक्ष राजन पोरवाल, एकदिल नगर अध्यक्ष रंजीत राठौर, रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश यादव, प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, अभिषेक दीक्षित, प्रदीप कनौजिया, श्री कृष्णा मिश्रा, संगठन मंत्री अवधेश दुबे, रमेश जैन, अनुराग वर्मा, शैलेंद्र सिंह राजावत, एस.के. सिंह, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे, महामंत्री अनिल यादव, कोषाध्यक्ष गोविंद कृष्णा भदौरिया, आशीष तिवारी, बसरेहर के अध्यक्ष रजत पोरवाल, भरथना के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर मंत्री भीम यादव, अंजू वर्मा, रूबी सविता, कांति दिवाकर, प्रिया दिवाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स