Sunday, July 6, 2025

जिला अस्पताल से जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Share This

जिला पुरुष अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से एक जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो गया। इस मामले की तहरीर सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। लेकिन होली से पहले सर्जिकल वार्ड से चोरी हुए कॉपर पाइपों को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में तीन ऑक्सीजन प्लांट बने हुए हैं। इनमें दो प्लांट पुरुष अस्पताल में और एक महिला अस्पताल में लगाया गया है। शनिवार की रात पुरुष जिला अस्पताल में स्थित 1000 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखे छह जंबो ऑक्सीजन सिलेंडरों में से एक सिलेंडर चोरी कर लिया।

इससे पहले, सर्जिकल वार्ड से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगे कॉपर पाइप चोरी हो गए थे, लेकिन इस मामले की कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई। ये पाइप भूतल पर बने सर्जिकल वार्ड में मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए लगाए गए थे।

रविवार को प्लांट ऑपरेटर विपिन ने अधिकारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पीआई के माध्यम से सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी। हालांकि, कॉपर पाइप चोरी की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं दी गई, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स