बकेवर/लखना:-भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आज देर शाम जनपद इटावा के कस्बा लखना में स्थित ऐतिहासिक कालका देवी मंदिर पहुंचे। मंत्री एसपी सिंह बघेल अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने मां कालका देवी के दरबार में श्रद्धा पूर्वक माथा टेका।
मंदिर पहुंचने पर उन्होंने धार्मिक विधि से पूजा अर्चना की और देवी मां से जिले की समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की। इस अवसर पर मंत्री ने मंदिर के व्यवस्थाओं की सराहना की और श्रद्धालुओं से भी कालका देवी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को बनाए रखने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का यह दौरा इटावा जिले में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
इस मौके पर भरथना विधानसभा की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, गोपाल मोहन शर्मा, जिलामंत्री ममता कुशवाहा, छोटू पाल,अर्जित पोरवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू चौहान सहित क्षेत्रीय भाजपा नेता मौजूद रहे।