ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर सवाल, लाखों रुपये के बावजूद गंदगी का सामना

Share This

ताखा। इटावा के ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था को लेकर शासन लाखों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की लापरवाही के कारण गांवों में गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। खासतौर पर ग्राम पंचायत मामन हिम्मतपुर में सफाई के लिए एक वर्ष पूर्व स्थापित किए गए रिमोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) पर ताला लटक रहा है, जबकि गांव के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। यह स्थिति शासन द्वारा दिए गए बजट और प्रयासों के बावजूद देखने को मिल रही है।

ग्राम पंचायत मामन हिम्मतपुर के तहत चारों गांवों जैसे उददेत्तपुर, गंगदासपुर, नगला मके और नगला चंद में सफाई की हालत बेहद खराब है। गलियों और मुख्य बाजार में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। एक साल पहले यहां आरआरसी सेंटर, प्लास्टिक बैंक और कचरा इकठ्ठा करने के लिए ई रिक्शा खरीदे गए थे, लेकिन इन सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरआरसी सेंटर का निर्माण कचरा प्रबंधन के लिए किया गया था, लेकिन इसे संचालित करने में पंचायत पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गांव में खड़े ई रिक्शा अब शोपीस बनकर रह गए हैं, जबकि प्लास्टिक बैंक भी खाली पड़े हुए हैं। इस लचर सफाई व्यवस्था ने प्रशासन और पंचायत की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब कभी कोई जनपद स्तर का अधिकारी निरीक्षण के लिए आता है, तो ब्लॉक के अधिकारी उससे पहले पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा देते हैं, लेकिन अधिकारी जाने के बाद स्थिति फिर से जस की तस हो जाती है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, क्योंकि कचरे और गंदगी के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

इस मुद्दे पर ग्राम पंचायत के वीडीओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे पंचायत सचिव से जानकारी लेंगे और सफाई व्यवस्था को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को गंदगी से मुक्ति मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी