बकेवर:- नित्यानंद विद्या निकेतन स्कूल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | खेल की शुरुआत चार अलग अलग सदनों के मार्च पास्ट से हुई। मार्च पास्ट के बाद चार अलग अलग सदन जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सौ मीटर दौड़, लेमन रेस, फ्रॉग रेस, गोला फेंक ,कबड्डी, चेस, बैडमिंटन, खो – खो व अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक सौरभ प्रकाश त्रिपाठी व डॉ आर एन दुबे का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य ब्रज भूषण शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों की सौ मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक स्वस्थ होते है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी। जिसमे किंडरगार्डन के बच्चो ने भी फ्रॉग रेस में भाग लिया जिसमे शिवांग गुप्ता प्रथम , शानवी द्वितीय, व लेमन रेस में प्रिंसी प्रथम, कनिष्का द्वितीय रही । सीनियर में सौ मीटर दौड़ में अयांश प्रथम, मीत यादव द्वितीय , व विक्रांत तृतीय स्थान पर रहे।