क्षेत्र के एक गांव में हुई एक दर्दनाक घटना में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले महेंद्र पुत्र महिपाल के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पुत्रवधू का आपरेशन करवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। इसी दौरान उनकी पुत्री घर पर पीछे की ओर भैंस बांधने गई थी। इसी दौरान आरोपी महेंद्र ने मौका पाकर किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ धारा 75 (2) बीएनएस 7/8 पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।