Friday, August 1, 2025

बिना रिश्वत के थानों और तहसीलों के कोई काम नहीं होता : शिवपाल सिंह यादव

Share This

बसरेहर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। थानों से लेकर तहसीलों तक व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अधिकारी- कर्मचारी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं कर रहे हैं। इस बात को अब भाजपा विधायक भी स्वीकार करने लगे हैं। प्रदेश में वर्ष 2027 में भाजपा का सफाया होना तय है।

शिवपाल शनिवार को जन सहयोगी इंटर कालेज बसरेहर में समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है। जनता के सहयोग से सरकार बनाएंगे, भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। जनता को भी सुविधाएं देंगे। भाजपा सरकार में अधिकारी कंट्रोल में नहीं हैं, जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनी जा रही है तो समझ लीजिए जनता का क्या हाल हो रहा होगा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स