Tuesday, July 1, 2025

करुणाकर त्रिपाठी तीसरी बार राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष चुने गये

Share This

करुणाकर त्रिपाठी तीसरी बार राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष चुने गये                     इटावा, राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत की जनपद इटावा की इकाई शाखा का त्रिवार्षिक निर्वाचन शादीलाल धर्मशाला स्टेशन रोड़ इटावा में संपन्न हुआ l निर्वाचन अधिकारी आशुतोष त्रिवेदी व वेद प्रकाश की देखरेख में हुआ l जिसकी अध्यक्षता वाई के गुप्ता ने की l संचालन संरक्षक शिव कुमार गुप्ता ने किया l कुल 94 आजीवन सदस्यों में 54 लोगों ने चुनाव में भाग लिया l जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में करुणाकर त्रिपाठी को 49 मत मिले जब कि संजय मिश्रा को 5 मत मिले l चुनाव में जिलाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी ने जीत दर्ज की l उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, रामवीर सिंह यादव, शिवम दुबे, जिला महासचिव योगेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील सम्राट घोषित किये गए l शेष कार्यकारिणी का गठन इस माह के अंत तक कर लिया जायेगा l इस मौके पर प्रदीप त्रिपाठी, आत्मा राम, प्रमोद गुप्ता, महावीर जैन, मनोज त्रिपाठी, विजय बहादुर, विवेक विसारिया, राम नरेश पोरवाल, संतोष शंखबार, अनिल तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, शैलजा द्विवेदी, ऋतु वर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, अजीत त्रिपाठी, मुकेश निगम आदि बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद थे l

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स