खेत मे पराली जलाई तो किसान सम्मान निधि से धोना पड सकता है हाथ

Share This
खेत मे पराली जलाई तो किसान सम्मान निधि से भी हाथ धोना पड सकता है साथ ही ढाई हजार से पंद्रह हजार तक का जुर्माना भरना पड सकता है इसलिए अब आप पराली के गट्टर बनाकर खेत पर छोड दीजिए ग्राम प्रधान उन गट्टरो को पंचायत के खर्चे पर गौशाला तक पहुचाएगे
धान की फसले कटते ही पराली जलाने की घटनाएं बढती जा रही लगातार वायू मंडल मे बढते प्रदूषण को देख शनिवार को उपजिलाधिकारी ताखा देवेन्द्र कुमार पांडेय ने तहसील सभागार में ताखा क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों लेखपालो एंव क्रषि विभाग के साथ बैठक की उपजिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा लगातार पराली जलाने के बढते चलन से वायू मंडल और धरती मंडल प्रदूषित हो रहा है हमारे पूर्वज हमे कितनी साफ सुथरी धरा छोडकर गए थे और हम आने वाली पीढी के लिए दूषित वातावरण तैयार कर रहे हैं इसलिए जागरूकता लानी होगी गांव गांव लोगो को जागरूक करना होगा
ग्राम प्रधान इस अभियान मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं उन्होंने कहा सभी लोग अपनी पंचायत मे किसानो को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करे यदि कंपाइन मशीन से धान की फसल कटाई जा रही है तो उसमे एसएमएस सिस्टम लगा होना चाहिए विकासशील किसानो को भी नए उपकरण सब्सिडी पर दिए गए हैं जिनसे धान की कटाई कराई जा सकती है इनसे पराली खेत मे नही छूटती है
उन्होंने कहा यदि खेत मे पराली रह जा रही है तो सभी किसान उस पराली का गट्टर बनाकर खेत के बाहर रख दे और अपने ग्राम प्रधान को सूचित कर दे समस्त ग्राम प्रधान पंचायत के खर्चे पर अपने नजदीकी गौशाला मे उस पराली को भेज सकते हैं जिससे पराली से गौवंसो को चारा भी मिल जाएगा साथ ही खेत मे पराली भी नही जलानी पडेगी एसडीएम ने कहा यदि किसान खेत मे पराली जलाता है तो उसे बहुत नुकसान हो सकता है
पराली जलाने से वायू मंडल तो प्रदूषित होगा ही साथ ही खेत में वह सब जीवाणु भी नष्ट हो जाएंगे जिनसे खेत की उपज बढती है इसके अलावा सभी खेतो पर सेटलाइट के जरिए निगरानी की जा रही है यदि खेत मे पराली जलाई गई है तो सेटलायट के जरिए उसकी फोटो खीची जा रही है दो एकड तक पराली जलाने पर ढाई हजार पांच एकड तक पांच हजार एंव पांच एकड से अधिक जलाने पर पंद्रह हजार रूपए जुर्माना भी भरना पडेगा साथ ही किसान सम्मान निधि जैसी अन्य योजनाओं से भी वंचित होना पड सकता है बैठक मे तहशीलदार ताखा मोहम्मद असलम के अलावा ऐडीओ एग्रीकल्चर समस्त लेखपाल अमीन कानूनगो सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी