Sunday, December 7, 2025

अहीर रेजिमेंट की माँग को लेकर बैठक सम्पन्न

Share This

भरथना- कस्बा के कैप्टन विशाल सिंह डिग्री कालेज में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हए मेरठ निवासी नौजवान गगन यादव ने नौजवानों से कहा है कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था में यादव समाज के नौजवानों का बड़ा योगदान है, चाहे वह सुरक्षा व्यवस्था का कोई भी विभाग हो। इसका अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भारत की सेना के जवान शहीद होते हैं, उसमें पांच शहीदों में एक यादव समाज का जवान शहीद होता है। उन्होंने बताया कि भारत की सेना में गार्ड ब्रिगेड, पैराशूट रेजिमेंट मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट, ग्रेनेडियर्स, मराठा लाइट इन्फेंट्री, राजपूताना राइफल्स आदि भारतीय सेना में कुल 27 इन्फैंट्री रेजिमेंट हैं। इन रेजिमेंटों में कई ऐसी भी हैं जो किसी जाति के नाम पर बनाई गईं, तो कुछ क्षेत्र के नाम पर बनीं हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा है कि अब वक्त आ गया है कि जब यादव समाज के नाम से अहीर रेजिमेंट बनाई जाए। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में रह रहे यादव समाज के नौजवान युवा आर्मी और अन्य सुरक्षा विभागों में भर्ती देखने वाले नौजवानों को अवसर मिल सके। जिसको लेकर सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 15 जुलाई को इटावा में एकदिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

बैठक में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर आगामी 15 जुलाई को इटावा मुख्यालय पर सम्पन्न होने वाले महासम्मेलन की विशेष रणनीति तैयार कर ली गई है। इस माह सम्मेलन में आर्मी आदि अन्य सुरक्षा व्यवस्था में भर्ती देख रहे व तैयारी कर रहे प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से यादव समाज के नौजवान भाग लेंगें। विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित अहीर रेजिमेंट की बैठक में गगन यादव के अलावा पुष्पेंद्र यादव रिंकू, मनीष यादव, बाबा यादव, शिवा यादव, शिवम यादव, सौरव यादव, विवेक यादव, आशीष यादव, दलवीर यादव, अंकित यादव, सचिन यादव, सोनू यादव आदि नौजवानों ने 15 जुलाई को इटावा मुख्यालय पर सम्पन्न होने वाले अहीर रेजिमेंट के महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...