Sunday, December 7, 2025

आलू की जमकर पैदावार से कोल्डस्टोर हो रहे हाउस फूल

Share This

जसवंतनगर (इटावा)- इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार होने और भावों के नीचे चले जाने से किसानों ने कोल्ड स्टोरेजों में आलू भंडारण के लिए दौड़ लगानी शुरू कर दी है। इस बार आलू की जिस तरह से भारी पैदावार है, उससे उम्मीद की जा रही है कि यहां क्षेत्र के सभी कोल्ड स्टोरेज फुल हो जाएंगे। इसके अलावा भी आलू खेतों में बाकी शेष रहेगा।

फरवरी महीने के प्रथम पखवाड़े में तेज बरसात होने और खेतों में पानी भर जाने से आलू की खुदाई इस बार 15 से 20 दिन लेट हो गई है। ज्यादातर खेतों में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही खुदाई लग सकी है। इस बीच आलू का भाव 10रुपए किलो से गिरकर 6-7 रुपए किलो तक रह गया है। यानि जनवरी की शुरुआत में आलू का जो 50 किलो का पैकेट, 700-800 रुपए का बिक रहा था, वह अब गिरकर 350 सौ और 400 के भाव पर आ गया है।

जसवंतनगर क्षेत्र में सैफई इलाके को मिलाकर कुल 30 से ज्यादा कोल्ड स्टोरेज है और इनमें करीब 80 से 90 लाख पैकेट आलू रखा जा सकता है।

मौसम ठीक रहने और किसी प्रकार की बीमारी न लगने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में क्षेत्र में आलू का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 15 से 20 परसेंट ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है।

पिछले सीजन में सभी कोल्ड स्टोरेज (इक्का-दुक्का को छोड़कर) फुल हो गये थे, इस बार ज्यादा उत्पादन की संभावना ने न केवल कोल्ड स्टोरों के फुल होने की संभावना जताई गई है, बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि सरकारी आलू की खरीद का कोई प्रबंध न होने से आलू और भी सस्ता बिकेगा। भंडारण क्षमता फुल हो जाने पर आलू खेतों में पड़ा रहकर सड़ भी सकता है।

आलू उत्पादक एक किसान हरी सिंह शाक्य ने बताया है कि उसके खेतों में, जहां पिछले वर्ष 3797 वैरायटी का आलू एक बीघा में 50 पैकेट निकला था, इस बार 60 पैकेटआराम से निकल रहे हैं। हाइब्रिड वैरायटी आलू की खेती करने वाले किसानो के खेतों में 90 पैकेट तक आलू निकल रहे हैं। किसानों ने बताया कि अच्छी पैदावार का कारण इस बार आलू के उत्पादन योग्य मौसम रहना है।

बीच में बरसात होने से आलू की खुदाई लेट हुई है,जो खुदाई मार्च के पहले सप्ताह में खत्म हो जाती थी,वह इस बार मार्च के अंतऔर मिड अप्रैल तक चलने वाली है।

कोल्ड स्टोरो में आलू भंडारण ने अभी से तेजी पकड़ ली है।यहां के कई कोल्ड स्टोर्स में तो आलू भरे ट्रैक्टरों की अभी से लंबी लाइने देखी जाने लगी है। भारी पैदावार के चलते इस बार कोल्ड स्टोर मालिक किसानों के खेतों पर दौड़ नहीं लगा रहे हैं और न ही किसानों को बारदाना, लोन और भाड़ा देने को तैयार है, क्योंकि वह जानते हैं कि भाव सस्ता होने से किसान के पास आलू भंडारण के अलावा का कोई विकल्प शेष नहीं बचा है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...