विश्व लॉयन दिवस पर इटावा सफारी पार्क में मनाया गया शेर ‘विष्वा’ का जन्मदिन

Share This

हर वर्ष की भांति इटावा सफारी पार्क में आज विश्व लॉयन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रकृति चित्रण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में सफारी भ्रमण के लिए आए पर्यटकों और उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को शेरों के महत्व पर अपने विचार रखने का अवसर दिया गया, वहीं उपस्थित पर्यटकों के साथ शेर ‘विष्वा’ का जन्मदिन भी मनाया गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में जन्मे बब्बर शेर विष्वा का यह तीसरा जन्मदिन था। ‘विष्वा’ इटावा सफारी पार्क के नर शेर कान्हा और दिवंगत शेरनी जेनिफर की संतान है। जन्मदिन के अवसर पर सफारी पार्क में विशेष सजावट और केक कटिंग की व्यवस्था की गई, जिसमें पर्यटकगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बब्बर शेरों से जुड़े अनसुने तथ्यों और वर्तमान में सफारी पार्क में रह रहे शेरों की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शेर न केवल वन्यजीव संरक्षण का प्रतीक हैं, बल्कि जैव विविधता संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह और मैनपुरी के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सउद हसन ने भी वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी