कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Share This

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गौशाला, पौधारोपण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना आदि विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पौधारोपण के उपरांत जियो टैगिंग अनिवार्य* रूप से कराई जाए। ग्राम पंचायतों में रोपे गए पौधों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित हो और संबंधित अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि *ग्रीन चौपाल* का नया जियो लागू किया गया है, जिसके तहत *माह के हर तीसरे शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का आयोजन* किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता को जमीनी स्तर तक ले जाना है।

डीएम ने बताया कि पूरे जनपद में बड़े स्तर पर सहजन भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक सहजन पौधों का रोपण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि हर ब्लॉक में कुछ ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर वहां वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए लोगों को प्रशिक्षण देकर कार्य प्रारंभ कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गौशालाओं में जलभराव और कीचड़ की समस्या है, वहां एक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे गौवंशों को कोई परेशानी न हो।

बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जर्जर भवनों में बच्चों को कदापि न बैठाया जाए और ऐसे भवनों को तत्काल ध्वस्त कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जहां-जहां केंद्र निर्माणाधीन हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सामाजिक निदेशक वानिकी विकास नायक, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, पशु चिकित्साधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी