Thursday, July 31, 2025

एन्टी रोमियो टीम और महिला आरक्षियों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पर गठित एन्टी रोमियो टीम एवं महिला बीट आरक्षियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर छात्राओं व महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव, साइबर क्राइम से सतर्कता तथा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिला आरक्षियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (आपात सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) जैसे नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने साइबर अपराध जैसे सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी प्रोफाइल, एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के टिप्स भी साझा किए।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को न सिर्फ आत्मविश्वासी बनाना है, बल्कि उन्हें यह संदेश देना भी है कि पुलिस हमेशा उनके साथ है। टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

थाना सिविल लाइन की एन्टी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान स्थानीय जनता और छात्राओं द्वारा सराहा गया तथा लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स