भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना में मृत लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर के समाजसेवियों ने शहीद पार्क पर कैण्डल जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा का आयोजन किया।
करीब ढाई सैकडा यात्रियों की एक साथ मृत्यु से आहत समाजसेवियों ने नगर के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर शुक्रवार की सांय शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतात्माओं की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर कैण्डल जला दिवंगत लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, राजेन्द्र चौधरी, रामपाल सिंह राठौर, अनिल श्रीवास्तव, अनीता सिंह, हाकिम सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अशोक गुप्ता, दिवाकान्त शुक्ला, राजेश यादव, अखिलेश पोरवाल, सुशान्त उपाध्याय, सुरेंद्र गुप्ता, रामशंकर वर्मा, रामप्रकाश पाल, जमुना दास लखवानी, विष्णु सिंह भदौरिया, नरेश यादव, प्रेमचन्द्र पाल सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।